भारत vs ऑस्ट्रेलिया 2024 लाइव प्रसारण: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवम्बर से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है. जिसके लिए भारतीय टीम कंगारू के होम ग्राउंड पर है और पसीना बहा रही है. इस आर्टिकल में हम India tour of Australia 2024 लाइव प्रसारण, शेड्यूल और स्क्वाड से सम्बंधित एक एक डिटेल जानेंगे.
भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है जहाँ उनके बीच कल 22 नवम्बर से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. लगभग 2 महीने चलने वाले इस सीरीज का अंतिम मैच 3 जनवरी से शुरू होगा.

Table of Contents
भारत vs ऑस्ट्रेलिया 2024 लाइव प्रसारण (India tour of Australia 2024 लाइव प्रसारण)
भारत में इस सीरीज के लाइव प्रसारण के अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है ऐसे में भारतीय दर्शक स्टार सपोर्ट के टीवी चैनल्स जैसे स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 3 आदि पर लाइव प्रसारण का लुफ्त उठा सकते है.
वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया 2024 टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar पर देख पायेंगे.
दुनिया के अलग अलग देशों के लाइव प्रसारण के अधिकार अलग अलग है ऐसे में कुछ इम्पोर्टेन्ट देशों और उनके क्रिकेट फैन्स निम्न प्लेटफार्म पर लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव प्रसारण देख पायेंगे
क्षेत्र | प्रसारक |
---|---|
भारत | स्टार स्पोर्ट्स, डिज्नी+हॉटस्टार |
ऑस्ट्रेलिया | चैनल 7, फॉक्स स्पोर्ट्स |
यूनाइटेड किंगडम | स्काई स्पोर्ट्स |
संयुक्त राज्य अमेरिका | विलो टीवी |
दक्षिण अफ्रीका | सुपरस्पोर्ट |
भारत vs ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज शेड्यूल
तारीख | मैच | क्रिकेट स्थल/ग्राउंड | समय (IST) |
---|---|---|---|
22 नवंबर, 2024 | ऑस्ट्रेलिया vs भारत | Optus Stadium, पर्थ | 07:50 AM |
6 दिसंबर, 2024 | ऑस्ट्रेलिया vs भारत | Adelaide Oval, नॉर्थ एडिलेड | 09:30 AM |
14 दिसंबर, 2024 | ऑस्ट्रेलिया vs भारत | The Gabba, ब्रिस्बेन | 05:50 AM |
26 दिसंबर, 2024 | ऑस्ट्रेलिया vs भारत | Melbourne Cricket Ground, ईस्ट मेलबर्न | 05:00 AM |
3 जनवरी, 2025 | ऑस्ट्रेलिया vs भारत | Sydney Cricket Ground, मूर पार्क | 05:00 AM |
भारत vs ऑस्ट्रेलिया स्क्वाड
भारतीय टीम
बल्लेबाज: अभिमन्यु ईश्वरन, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सरफराज खान, देवदत्त पडिक्कल.
ऑलराउंडर: नितीश रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर.
विकेटकीपर: केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर).
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, अकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा
ऑस्ट्रेलिया टीम
बल्लेबाज: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन
विकेटकीपर: एलेक्स कैरी, मैट रेनशॉ
ऑलराउंडर: कैमरून ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस
गेंदबाज: पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, एशटन एगर

यह भी पढ़ें: IPL vs BBL ( Indian Premier League vs Big Bash League ): A Detailed Comparison with 10 points
यह भी पढ़ें: WPL vs IPL: Key Differences, Revenue, Viewership, and Future of India’s T20 Leagues
Follow us on google news / crictrace hindi and Google news / crictrace English