आईपीएल 2024 में ऑरेंज कैप की रेसः टॉप 5 बल्लेबाज जिनके बीच है कड़ा मुकाबला और किसके पास है IPL 2024 ऑरेंज कैप? आईपीएल 2024 प्रगति पर है अब तक इसके आधे मैच खेले जा चुके हैं ऐेसे में बल्लेबाजों के बीच आईपीएल 2024 के लिए ऑरेंज कैप की रेस तेज हो गयी है। इसमें आये दिन कई बड़े बड़े बदलाव दिखाई देते है।
इस आर्टिकल में हम आईपीएल 2024 में ऑरेंज कैप की रेस के अलावा वर्तमान में ऑरेंज कैप किसके पास है और आईपीएल में किसे ऑरेंज कैप दी जाती है आदि चीजों के बारे में चर्चा करेंगे।
Table of Contents
आईपील 2024 में ऑरेंज कैप का वर्तमान ऑनर कौन है?
आईपील 2024 में ऑरेंज कैप का वर्तमान ऑनर विराट कोहली है, सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप धारण किए हुए हैं। विराट कोहली ने अब तक 8 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 63.16 की शानदार औसत से बल्लेबाजी करते हुए 379 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए।
आईपीलए 2024 में ऑरेंज कैप की रेस- इन 5 बल्लेबाजों में है असली लड़ाई
#1. विराट कोहली
Matches | 8 |
Runs | 379 |
Average | 63.16 |
100s | 1 |
50s | 2 |
आरसीबी के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज विराट कोहली इस सीजन शानदार फार्म में चल रहें हैं, अब तक खेले गये 8 मैचों में 63.16 की शानदार औसत से 379 रन बनाकर आईपीएल 2024 में ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर चल रहें है। वह अब तक 1 शतक और 2 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।
#2. रुतुराज गायकवाड़
Matches | 8 |
Runs | 349 |
Average | 58.16 |
100s | 1 |
50s | 2 |
चैन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने 8 मैच खेले हैं, जिसमें 58 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 349 रन बनाये। गायकवाड़ ने इस दौरान 1 शतक और 2 अर्द्धशतक भी लगाये है। वर्तमान में आईपीएल 2024 में ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं।
#3. ट्रेविस हेड
Matches | 6 |
Runs | 324 |
Average | 54.00 |
100s | 1 |
50s | 2 |
सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 54 की औसत से 324 रन बनाए। जिसमें वह 1 शतक और 2 अर्द्धशतक लगा चुके हैं। ताजा ऑरेंज कैप की रेस में वह तीसरे स्थान पर है।
#4. रियान पराग
Matches | 8 |
Runs | 318 |
Average | 63.60 |
100s | 0 |
50s | 3 |
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग भी शानदार फॉर्म में हैं और आईपीएल 2024 में ऑरेंज कैप की दौड़ में चौथे स्थान पर है। रियान ने अब तक 8 मैच खेले हैं इसके बावजूद उन्होंने 318 रन बना लिए हैं, रियान ने इस दौरान 63.60 की शानदार औसत से बल्लेबाजी करते हुए 3 अर्धशतक भी लगाए।
#5. संजु सैमसन
Matches | 8 |
Runs | 314 |
Average | 62.80 |
100s | 0 |
50s | 3 |
राजस्थान रॉयल्स के ही बल्लेबाज संजु सैमसन IPL 2024 ऑरेंज कैप की दौड़ में पांचवे स्थान पर है। सैमसन ने अब तक खेले गये 8 मैचों में 314 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए।
आईपीएल 2024 में ऑरेंज कैप किसे दिया जाता है?
ऑरेंज कैप सीरीज में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज को दिया जाने वाला अवार्ड है। यह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को दिया जाता है। वर्तमान में आईपीएल 2024 में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में टॉप पर है ऐसे में यह कैप उनके पास है, वहीं अगर रियान पराग उनसे आगे निकल जाते हैं तो यह कैप उनको देनी पड़ेगी। आईपीएल में केवल ऑरेंज कैप ऑनर ही ऑरेंज कैप धारण कर सकता है अन्य खिलाड़ियों को ड्रेस कोड के अनुसार टीम की टोपी लगानी पड़ती है।
यह भी पढ़ें: IPL vs BBL ( Indian Premier League vs Big Bash League ): A Detailed Comparison with 10 points
यह भी पढ़ें: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 शेड्यूल, मैच टाइम टेबल, वेन्यू लिस्ट
Follow us on google news / crictrace hindi and Google news / crictrace English