IPL Best Players: ये हैं आईपीएल के 4 सबसे खतरनाक रत्न

IPL 4 Best Players: आईपीएल 2020 19 सितंबर से शुरू होने वाला हैं| सभी टीमों के प्लेयर UAE में पहुँच चुके है और अपने कोरेंटाइन का समय लगभग पूरा कर चुके हैं| अब कुछ ही दिनों में टीमें अभ्यास करते हुए दिखाई देगी| कुछ प्लेयर अभ्यास शुरू कर चुके हैं|

UAE में होने वाले आईपीएल के 13वें सीजन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा| आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में बल्लेबाज, गेंदबाज, ऑलराउंडर और फील्डर बहुत मायने रखते है| किसी भी टीम को जीतने के लिए इन सभी फील्ड में संतुलन होना बहुत जरुरी हैं|

तो आइये आज एक नजर डालते है आईपीएल के इन 4 सबसे बेस्ट रत्नों पर, या कहें तो IPL के 4 सबसे Best Players पर-

IPL’s 4 Best Players (आईपीएल के 4 रत्न):

#1. विराट कोहली (Captain: RCB):IPL Best Players: Virat Kohli

Matches: 177

Runs: 5412 (37.85 avg)

आईपीएल जैसे फटाफट टूर्नामेंट में बल्लेबाजों की आक्रामकता के साथ उसके क्रीज पर टिके रहकर रनों के अम्बार लगाना बहुत अहमियत रखता हैं| ऐसे में विराट कोहली कहाँ पीछे रहने वाले हैं|

जी हाँ, IPL 4 Best Player किस लिस्ट में बल्लेबाजों में विराट कोहली का नाम सबसे उपर है| क्रिकेट के 4 सबसे अहम् फील्ड में से एक बल्लेबाजी में वह सबसे बेस्ट बल्लेबाज है|

विराट कोहली ने आईपीएल करियर में 177 मैचों की 169 पारियों में 5412 रन बनाने में कामयाब रहे| इस दौरान उन्होंने 37.85 की खतरनाक औसत और 131.61 की आक्रामक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है|

आईपीएल में रनों की इस रेस में काफी सालों तक सुरेश रैना ने राज किया था| लेकिन अब सुरेश रैना को पीछे छोड़ विराट कोहली 5412 रनों के साथ टॉप पर हैं| वहीं सुरेश रैना 5368 रनों के साथ दुसरे पर है और कोहली से मात्र 44 रन पीछे हैं|

यह भी पढ़ें: IPL best captain: जाने कौन है आईपीएल के 3 बेस्ट कप्तान

#2. लसिथ मलिंगा :

IPL Best Players: lasith malinga

Matches: 122

Wickets: 170 (19.80 Avg.)

क्रिकेट का दूसरा सबसे अहम् फील्ड है गेंदबाजी, IPL के 4 best players की इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आईपीएल का सबसे खतरनाक गेंदबाज लसिथ मलिंगा है जो इस आईपीएल के दुसरे रत्न है|

मुंबई इंडियंस के यह तेज गेंदबाज अपनी यॉर्कर के लिए वर्ल्ड फेमस है| उन्होंने आईपीएल में 122 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 19.80 की शानदार औसत से गेंदबाजी की| इस दौरान उन्होंने 7.14 की शानदार इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 170 विकेट लेने में कामयाब हुए|

#3. महेंद्र सिंह धोनी:

IPL Best Players: MS Dhoni

Mactehs: 189

Dismissal: 157 ( 98 कैच, 21 रन आउट, 38 स्टंप )

IPL के 4 Best Player की लिस्ट में एम एस धोनी भी शामिल है| उन्होंने फील्डिंग जैसे अहम् क्षेत्र में सबसे आगे है| महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर है और वह 3 बार अपनी टीम को ख़िताब भी दिला चुके हैं|

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में 189 मैच खेले जिसमें 98 कैच, 21 रन आउट और 38 स्टंप कर 157 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया| एम एस धोनी इस लिस्ट के तीसरे अहम् रत्न है|

यह भी पढ़ें: Dream11 IPL 2020 Schedule: BCCI ने किया ड्रीम-11 आईपीएल 2020 के शेड्यूल का ऐलान

#4. रविन्द्र जडेजा:IPL Best Players: ravindra jadeja

Match: 170

Runs: 1927

Wickets: 108

तीनों फील्ड की तरह ही इन तीनों में मास्टर होने वाले यानी ऑलराउंडर को भी अलग से देखा गया है| बेस्ट ऑलराउंडर को चुनने के लिए हमें 1000 रन और 100 विकेट का क्राइटेरिया (मानदंड) रखा|  जिसमें केवल 2  खिलाड़ी ही आये,  एक रविन्द्र जडेजा और दुसरे ड्वेन ब्रावो |

इन दोनों में से रविन्द्र जडेजा इस लिस्ट में टॉप पर है इसलिए वह IPL के 4 best players की लिस्ट के चौथे सबसे खतरनाक प्लेयर और आईपीएल के चौथे रत्न है|

रविन्द्र जडेजा ने आईपीएल में 170 मैच खेले, जिसमें 24.09 की औसत से 1927 रन बनाए,  गेंदबाजी में उन्होंने 7.58 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 108 विकेट लिए, फ़ील्डिंग में भी इन्होने शानदार प्रदर्शन किया और 64 कैच, 20 रन आउट कर 84 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया|

Cricket News Hindiसभी प्रकार की क्रिकेट न्यूज़वर्ल्ड कप और लाइव स्कोर कार्ड CricTrace पर पायें |