Read this in English | भारतीय टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है. वहां श्रीलंका के साथ भारत को 3-3 मैचों की वनडे और टी-20 सीरीज खेलनी है. इस आर्टिकल में हम IND vs SL लाइव प्रसारण और शेड्यूल के बारे में कम्पलीट डिटेल्स आपके साथ शेयर कर रहे हैं.
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के कार्यक्रम में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा बदलाव किया है. श्रीलंकाई खिलाड़ियों के कोविड पॉजिटिव आने के बाद दोनों सीरीज को 18 जुलाई तक स्थगित कर दिया.
नोट: श्रीलंका का भारत दौरा 2022 या IND vs SL 2022 लाइव प्रसारण के लिए यहाँ क्लिक करें.
नए कार्यक्रम के अनुसार 18 जुलाई को भारत vs श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का आगाज होगा. वहीं 25 जुलाई से टी-20 सीरीज खेली जायेगी.
कुछ समय पहले बीसीसीआई ने भारतीय टीम के एक ग्रुप को कोहली के नेतृत्व में इंग्लैंड WTC का फाइनल मैच खेलने भेजा था. उसके बाद दूसरे ग्रुप जिसकी कप्तानी का भार शिखर धवन को दिया गया, श्रीलंका के लिए तैयार किया था.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG most ODI runs: बल्लेबाज जिन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाये
बीसीसीआई ने संभावित आईपीएल 2021 के शेष मैचों के कार्यक्रम की योजना बनाने के लिए भारतीय टीम के दो फाड़ किये ताकि वर्तमान में चल रही कोरोना महामारी का असर ज्यादातर भारतीय खिलाड़ियों से दूर रहे.
बीसीसीआई यूएई में सितंबर-अक्टूबर में आईपीएल के बचे हुए मैच करवाने का मुड बना रही है. ऐसे में खिलाड़ियों को सेफ रखना बेहद जरुरी है. आइये एक नजर डालते है भारत के श्रीलंका दौरे के कार्यक्रम और उसके लाइव प्रसारण की डिटेल्स पर-
यह भी पढ़ें: IPL 2021 Live telecast: जाने किन चैनलों पर होगा आईपीएल 2021 का लाइव प्रसारण
IND vs SL सीरीज लाइव प्रसारण: वनडे और टी-20 सीरीज
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लाइव प्रसारण का सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. भारत में IND vs SL वनडे और टी-20 सीरीज का लाइव प्रसारण SONY TEN 2, SONI TEN 2 HD और SONI SIX पर किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: ICC T20 World cup 2021 Live telecast: देखें कब और किन चैनलों पर होगा वर्ल्ड कप 2021 का लाइव प्रसारण
लाइव स्ट्रीमिंग: वहीं IND vs SL वनडे और टी-20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग SONY LIV App पर होगी. स्मार्टफ़ोन यूजर SONY LIV App डाउनलोड कर लाइव स्ट्रीमिंग का लुफ्त उठा सकते हैं.
भारत vs श्रीलंका वनडे सीरीज शेड्यूल:
नया कार्यक्रम:
Date | Match Details | Ground | Time |
---|---|---|---|
July 18, 2021 | Sri Lanka vs India, 1st ODI | R.Premadasa Stadium, Colombo | 2:30 PM |
July 20, 2021 | Sri Lanka vs India, 2nd ODI | R.Premadasa Stadium, Colombo | 2:30 PM |
July 23, 2021 | Sri Lanka vs India, 3rd ODI | R.Premadasa Stadium, Colombo | 2:30 PM |
पुराना कार्यक्रम:
Date | Match Details | Ground | Time |
---|---|---|---|
July 13, 2021 | Sri Lanka vs India, 1st ODI | R.Premadasa Stadium, Colombo | 2:30 PM |
July 16, 2021 | Sri Lanka vs India, 2nd ODI | R.Premadasa Stadium, Colombo | 2:30 PM |
July 18, 2021 | Sri Lanka vs India, 3rd ODI | R.Premadasa Stadium, Colombo | 2:30 PM |
भारत vs श्रीलंका टी-20 सीरीज शेड्यूल:
नया कार्यक्रम:
Date | Match Details | Ground | Time |
---|---|---|---|
July 25, 2021 | Sri Lanka vs India, 1st T20I | R.Premadasa Stadium, Colombo | 7:00 PM |
July 27, 2021 | Sri Lanka vs India, 2nd T20I | R.Premadasa Stadium, Colombo | 7:00 PM |
July 29, 2021 | Sri Lanka vs India, 3rd T20I | R.Premadasa Stadium, Colombo | 7:00 PM |
पुराना कार्यक्रम:
Date | Match Details | Ground | Time |
---|---|---|---|
July 21, 2021 | Sri Lanka vs India, 1st T20I | R.Premadasa Stadium, Colombo | 8:00 PM |
July 23, 2021 | Sri Lanka vs India, 2nd T20I | R.Premadasa Stadium, Colombo | 8:00 PM |
July 25, 2021 | Sri Lanka vs India, 3rd T20I | R.Premadasa Stadium, Colombo | 8:00 PM |
देखें: IPL 2021 बचे हुए मैचों का लाइव प्रसारण
Cricket News Hindi: सभी प्रकार की क्रिकेट न्यूज़, आईपीएल लाइव स्कोर कार्ड CricTrace पर पायें.