आईपीएल 2020 के समापन के बाद अब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होने की तैयारी कर रही है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे (India tour of Australia ) के कार्यक्रम का ऐलान किया है.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत vs ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज के कार्यक्रम का ऐलान किया है.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कार्यक्रम के अनुसार भारतीय टीम अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सबसे पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसका आगाज 27 नवम्बर को होगा. बाद के दोनों मैच 29 नवम्बर और 2 दिसंबर को खेले जायेंगे.
वनडे सीरीज के ठीक बाद 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जायेगी. जिसका पहला मैच 4 दिसंबर को, दूसरा मैच 6 दिसंबर को, और तीसरा मैच 8 दिसंबर को खेले जायेंगे.
देखें: Virat Kohli vs Rohit Sharma: टेस्ट, वनडे, टी-20 और IPL आंकड़ो की तुलना
6 दिसंबर के दिन ही दूसरा टी-20 मैच से पहले सुबह 5 बजे से भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच पहला अभ्यास मैच खेला जाएगा.
भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले दूसरा अभ्यास मैच भी खेलना होगा. यह अभ्यास मैच भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच 11 दिसंबर से 13 दिसंबर के बीच खेला जाएगा.
टेस्ट सीरीज की बात करें तो भारत vs ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में होने वाला पहला टेस्ट पिंक बॉल से खेला जाएगा, जो दे नाईट टेस्ट होगा. यह मैच 17 से 21 दिसंबर के बीच खेला जाएगा. भारत vs ऑस्ट्रेलिया दौरे (India Tour of Australia ) का दूसरा टेस्ट 26-31 दिसंबर, तीसरा टेस्ट 7-11 जनवरी 2020 को और चौथा टेस्ट 15-19 जनवरी को खेला जाएगा.

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 2020-21 (India tour of Australia 2020-21)
भारत vs ऑस्ट्रेलिया (India Tour of Australia 2020): वनडे सीरीज
मैच कार्यक्रम | जगह | दिनांक | समय (IST) |
भारत vs ऑस्ट्रेलिया 1st ODI | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी | 27 नवम्बर 2020 | 09:10 AM |
भारत vs ऑस्ट्रेलिया 2nd ODI | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी | 29 नवम्बर 2020 | 09:10 AM |
भारत vs ऑस्ट्रेलिया 3rd | मनुका ओवल, केनबेरा | 02 दिसंबर 2020 | 09:10 AM |
भारत vs ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia): टी-20 सीरीज
मैच कार्यक्रम | जगह | दिनांक | समय |
भारत vs ऑस्ट्रेलिया 1st T-20 | मनुका ओवल, केनबेरा | 04 दिसंबर, 2020 | 1:40 PM |
भारत vs ऑस्ट्रेलिया 2nd T-20 | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी | 06 दिसंबर, 2020 | 1:40 PM |
भारत vs ऑस्ट्रेलिया 3rd T-20 | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी | 08 दिसंबर, 2020 | 1:40 PM |
भारत ए vs ऑस्ट्रेलिया ए (India A vs Australia A): अभ्यास मैच
मैच कार्यक्रम | जगह | दिनांक | समय |
भारत ए vs ऑस्ट्रेलिया ए: 1st अभ्यास मैच | ड्रामोयने ओवल, सिडनी | 06 दिसंबर, 2020 | 05:00 AM |
भारत vs ऑस्ट्रेलिया ए: 2nd अभ्यास मैच | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी | 11-13 दिसंबर, 2020 | 09:30 AM |
भारत vs ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia): टेस्ट सीरीज
मैच कार्यक्रम | जगह | दिनांक | समय |
भारत vs ऑस्ट्रेलिया 1st टेस्ट | एडिलेड ओवल, एडिलेड | 17 – 21 दिसंबर, 2020 | 09:30 AM |
भारत vs ऑस्ट्रेलिया 2nd टेस्ट | मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबोर्न | 26 – 30 दिसंबर, 2020 | 05:00 AM |
भारत vs ऑस्ट्रेलिया 3rd टेस्ट | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी | 07 – 11 जनवरी, 2021 | 05:00 AM |
भारत vs ऑस्ट्रेलिया 4rd टेस्ट | द गाबा, ब्रिसबेन | 15 – 19 जनवरी, 2021 | 05:30 AM |
देखें: Virat Kohli vs Rohit Sharma: टेस्ट, वनडे, टी-20 और IPL आंकड़ो की तुलना
Cricket News Hindi: सभी प्रकार की क्रिकेट न्यूज़, आईपीएल लाइव स्कोर कार्ड CricTrace पर पायें |
Comments are closed.