IPL 2022 नीलामी डेट, लाइव प्रसारण, नई टीमें और रिटेन प्लेयर्स लिस्ट

बीसीसीआई ने आईपीएल 2022 में 10 टीमें उतारने का फैसला किया है, जिसके चलते हाल ही में बीसीसीआई ने 2 नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ को उतारने की सोच रही है. वहीं सभी टीमों ने रिटेन बल्लेबाजों की लिस्ट जारी कर दी है. ऐसे में BCCI ने IPL 2022 नीलामी डेट का ऐलान किया है. इस आर्टिकल में हम IPL 2022 नीलामी डेट, लाइव प्रसारण, नई टीमों और प्लेयर्स लिस्ट पर एक नजर डालने जा रहे हैं.

आईपीएल 2022 में कुल 10 फ्रंचाईजी आमने सामने होगी, जो कि मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल, लखनऊ और अहमदाबाद है. इसके ऑक्शन के लिए प्रत्येक टीम के पास 90 करोड़ की सैलरी कैप होगी.

यह भी पढ़ें: IPL 2022 Live telecast: जाने कब और किस चैनलों पर होगा आईपीएल 2022 का लाइव प्रसारण

हाल ही में जारी रिटेंशन प्लेयर के अनुसार पुरानी 8 टीमों ने अपने 27 खिलाड़ियों को वापस रिटेन किया है. जिसमें 19 भारतीय और 9 विदेशी खिलाड़ी शामिल है. वहीं इस लिस्ट में 4 अनकैप्ड खिलाड़ी भी है, पुरानी टीमों को अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रखने की अनुमति थी, जिसमें अधिकतम 3 घरेलु और 2 विदेशी प्लेयर हो सकते हैं. 

IPL 2022 नीलामी डेट: कब और कहां होगा ऑक्शन?

हाल ही में BCCI ने IPL 2022 की नीलामी डेट का ऐलान किया है. बीसीसीआई ने 15 वें सीजन की नीलामी 12 और 13 फरवरी 2022 को रखी है, जिसका आयोजन बैंगलोर में होगा. आपको बता दें कि पिछली मेगा नीलामी का आयोजन 2018 में किया गया था, जो 2 दिन तक चला. BCCI ने Omicron, Covid-19 के नए वेरियंट के बढ़ते केस के चलते जनवरी की जगह फरवरी में करवाने जा रही है.

आईपीएल 2022 में दोनों नई टीमों को अपने दल में 3 खिलाड़ियों को चुनने की छुट दी थी. जिसकी अंतिम डेट 25 दिसंबर थी. अहमदाबाद फ्रैंचाइज़ी के मालिक CVC Capital के साथ कुछ प्रॉब्लम के चलते पूरी नई हुई. हालांकि उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक दोनों टीमें अपने दल में 3-3 खिलाड़ियों का चयन कर लेगी. 

यह भी पढ़ें: India tour of South Africa 2021-22 लाइव प्रसारण, टीवी चैनल, स्ट्रीमिंग और शेड्यूल

IPL 2022 नीलामी लाइव प्रसारण टीवी चैनल और लाइव स्ट्रीमिंग:

अगले महीने 12 और 13 फरवरी 2022 को होने वाली IPL 2022 की नीलामी का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा. ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस TV चैनल Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi, Star Sports 3 और Star Sports 3 Hindi.

वहीं IPL 2022 की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar ऐप पर की जायेगी. एंड्राइड स्मार्ट फ़ोन यूजर इसे प्ले स्टोर से और IOS या एप्पल यूजर इसे App Store से डाउनलोड कर IPL 2022 नीलामी के लाइव स्ट्रीमिंग का लुफ्त उठा सकते हैं.

आईपीएल 2022 में भाग लेने वाली 2 नई टीमें:

IPL 2022 Auction

लखनऊ फ्रेंचाइजी:

आईपीएल 2022 की 2 नई टीमों में से एक लखनऊ है, जो RPSG Group के ओनर राजीव गोयनका ने खरीदी है. RPSG Group ने लखनऊ की फ्रंचाईजी हासिल करने के लिए 7090 करोड़ की बड़ी बोली लगाईं. यह नीलामी के दौरान सबसे बड़ी बोली थी.

आपको बता दें की RPSG Group ने इससे पहले भी आईपीएल 2016 और 2017 के लिए Rising Pune Supergiants टीम खरीदी थी. रिपोर्ट की मानें तो लखनऊ फ्रंचाईजी KL Rahul और श्रेयस अय्यर से बात कर रही है. जिन्हें आईपीएल 2022 में कप्तान बनाया जा सकता है.

अहमदाबाद फ्रेंचाइजी:

वहीं नीलामी में अहमदाबाद फ्रेंचाइजी की बिड CVC Capitals ने जीती. इसकी फ्रैंचाइजी हासिल करने के लिए CVC Capitals ने 5,625 करोड़ रूपए की मोटी बोली लगाई थी. 

आईपीएल 2022 के रिटेन किये गये प्लेयरों की लिस्ट:

चेन्नई सुपर किंग्स:

रवींद्र जडेजा- रु. 16 करोड़
एमएस धोनी- रु. 12 करोड़
मोईन अली- रु. 8 करोड़
रुराज गायकवाड़- रु. 6 करोड़

(कुल कटौती- 42 करोड़ रुपये, उपलब्ध वेतन पर्स- 48 करोड़ रुपये)

दिल्ली कैपिटल्स:

ऋषभ पंत- रु. 16 करोड़
अक्षर पटेल- रु. 9 करोड़
पृथ्वी शॉ – रु। 7.5 करोड़
एनरिक नॉर्टजे – रु। 6.5 करोड़

(कुल कटौती- 42.50 करोड़ रुपये, उपलब्ध वेतन पर्स- 47.50 करोड़ रुपये)

कोलकाता नाइट राइडर्स

आंद्रे रसेल- रु। 12 करोड़
वरुण चक्रवर्ती- रु. 8 करोड़
वेंकटेश अय्यर-रु. 8 करोड़
सुनील नरेन-रु. 6 करोड़

(कुल कटौती- 42 करोड़ रुपये, उपलब्ध वेतन पर्स- 48 करोड़ रुपये)

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा- रु. 16 करोड़
जसप्रीत बुमराह- रु. 12 करोड़
सूर्यकुमार यादव- रु. 8 करोड़
कीरोन पोलार्ड- रु. 6 करोड़

(कुल कटौती- 42 करोड़ रुपये, उपलब्ध वेतन पर्स- 48 करोड़ रुपये)

पंजाब किंग्स

मयंक अग्रवाल- रु. 12 करोड़
अर्शदीप सिंह- रु. 4 करोड़

(कुल कटौती- 18 करोड़ रुपये, उपलब्ध वेतन पर्स- 72 करोड़ रुपये)

राजस्थान रॉयल्स

संजू सैमसन- रु. 14 करोड़
जोस बटलर- रु. 10 करोड़
यशस्वी जायसवाल- रु. 4 करोड़

(कुल कटौती- 28 करोड़ रुपये, उपलब्ध वेतन पर्स- 62 करोड़ रुपये)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

विराट कोहली- रु. 15 करोड़
ग्लेन मैक्सवेल-रु. 11 करोड़
मोहम्मद सिराज-रु. 7 करोड़

(कुल कटौती- 33 करोड़ रुपये, उपलब्ध वेतन पर्स- 57 करोड़ रुपये)

सनराइजर्स हैदराबाद

केन विलियमसन-रु. 14 करोड़
अब्दुल समद – रु. 4 करोड़
उमरान मलिक-रु. 4 करोड़

(कुल कटौती- 22 करोड़ रुपये, उपलब्ध वेतन पर्स- 68 करोड़ रुपये)

Cricket News Hindiसभी प्रकार की क्रिकेट न्यूज़वर्ल्ड कप और लाइव स्कोर कार्ड CricTrace पर पायें.

64 / 100