Read in English | भारतीय टीम इस महीने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए जायेगी. जहाँ दोनों टीमों के बीच 3 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जायेगी. ऐसे में India tour of south africa 2021-22 लाइव प्रसारण टीवी चैनल, स्ट्रीमिंग और कार्यक्रम पर एक नजर डाल लेते हैं.
हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम इसी महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका से लोहा लेने को तैयार है. हाल ही में टी-20 की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली से वनडे की कप्तानी भी छीन ली है.
विराट कोहली आगामी टेस्ट सीरीज में कप्तानी करते हुए नजर आयेंगे जबकि रोहित शर्मा को इसमें आराम दिया गया है. हालांकि अभी तक वनडे टीम की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रोहित शर्मा वनडे टीम के कप्तान बना दिए गये हैं.
यह भी पढ़ें: लंका प्रीमियर लीग 2021 लाइव प्रसारण: कब और किस चैनल पर होगा लाइव प्रसारण
India tour of south africa 2021-22:
भारत vs दक्षिण अफ्रीका 2021-22 टेस्ट शेड्यूल:
Date | Match | Venue | Time |
---|---|---|---|
Dec 26, Sun – Dec 30 | India vs South Africa, 1st Test | SuperSport Park, Centurion | 1:30 PM IST |
Jan 03, Mon – Jan 07 | India vs South Africa, 2nd Test | The Wanderers Stadium, Johannesburg | 1:30 PM IST |
Jan 11, Tue – Jan 15 | India vs South Africa, 3rd Test | Newlands, Cape Town | 2:00 PM |
India tour of South Africa 2021-22 लाइव प्रसारण टीवी चैनल और स्ट्रीमिंग
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग के अधिकार भारत में Star Sports को दिए गये हैं और दक्षिण अफ्रीका में इसके अधिकार Super Sports को दिए गये हैं. UK में इसके लाइव प्रसारण के लिए Sky Sports को और कनाडा में इसके लिए ATN क्रिकेट को चुना गया है.
यह भी पढ़ें: एशेज सीरीज 2021 लाइव प्रसारण और शेड्यूल, जानें कब और कहाँ होगा लाइव प्रसारण
भारत में किस चैनल पर आयेंगे इंडिया vs साउथ अफ्रीका 2021-22 के मैच?
भारत और भारतीय उपमहाद्वीप ( बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका ) में भारत vs दक्षिण अफ्रीका 2021-22 सीरीज के लाइव प्रसारण के अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है, ऐसे में इसका लाइव प्रसारण Star Sports 1, Star Sports 1 हिंदी, Star Sports 3 और Star Sports 3 हिंदी पर किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: बिग बैश लीग 2021 लाइव प्रसारण: कब और किस चैनल पर आयेंगे मैच?
अन्य देशों में India tour of South Africa 2021-22 लाइव प्रसारण:
Country | TV Channel & Streaming |
---|---|
India & It’s Subcontinent | Star Sports 1, Star Sports 1 हिंदी, Star Sports 3 और Star Sports 3 हिंदी |
UK | Sky Sports |
Canada | ATN Cricket |
USA | Willow TV |
Malaysia | Astro Cricket HD |
MENA | beIN Sports |
Afganistan | RTA |
Pakistan | Ten Sports |
Sri Lanka | SLRC |
Cricket News Hindi: सभी प्रकार की क्रिकेट न्यूज़, आईपीएल लाइव स्कोर कार्डCricTraceपर पायें.