India vs Australia, 2nd ODI : Kohli, Shankar shines in 500th ODI win for India

India vs Ausralia , 2nd ODI : भारत की वनडे में ऐतिहासिक 500 वी जीत, कोहली ने जड़ा 40 वां शतक

India vs Australia के बीच नागपुर में दूसरा वनडे मैच खेला गया| अंतिम ओवर तक चले रोमांचक मैच में भारत ने 8 रन से जीत हासिल की | यह मैच कई रोमांचक मोड़ से गुजरा|  भारत अब इस सीरीज में 2-0 से आगे हो गया है |भारत ने इस मैच में 500 वी वनडे जीत हासिल की |

टीम इंडिया की वनडे में 500 वी जीत :-

दूसरे वनडे में जीत हासिल करते ही टीम इंडिया ने वनडे में 500 वी जीत हासिल की | वह ऑस्ट्रेलिया के बाद ऐसा करने वाली दूसरी टीम बन गयी है | ऑस्ट्रेलिया के नाम 924 वनडे मैचों में 558 जीत दर्ज है | वही टीम इंडिया अब तक 963 मैच खेल चुकी है | जिसमे वह 500 जीत हासिल कर चुकी है | और इस दौरान उसे 414 मैचों में हार मिली है |

कोहली का वनडे में 40 वां शतक :-

विराट ने आज अपने वनडे करियर का 40 वां शतक लगाया | उन्होंने 216 वी पारी में यह कारनामा किया | पहले यह रिकॉर्ड सचिन के नाम था | सचिन ने 355 वी पारी में 40 वां वनडे शतक लगाया था | विराट ने सचिन से 139 पारी कम खेल यह रिकॉर्ड बनाया |

वही विराट ने बतौर कप्तान वनडे क्रिकेट में 9000 रन भी पुरे किये | वे ऐसा करने वाले विश्व के छठे क्रिकेटर बने | वही बतौर कप्तान विराट ने सबसे कम पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया | इससे पहले यह रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम था | पोंटिंग ने बतौर कप्तान 9000 वनडे रन 204 पारियों में बनाये थे |

यह भी पढ़े :- विश्व कप 2019 :- सबसे मजबूत दावेदार हो सकती है ये 5 टीमें

India vs Australia : टीम इंडिया स्कोरकार्ड :-

india vs australia 2nd odi scorcard

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया| भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रन  बनाये| टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही | रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए | वही शिखर धवन 21 रन बनाकर आउट हुए |

चौथे नंबर पर अंबाती रायुडु केवल 18 रन ही बना सके | इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने कप्तानी पारी खेली | विराट कोहली और विजय शंकर ने 81 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की | मैच के 29 वे ओवर में भारत को चौथा झटका लगा | कोहली ने जम्प की गेंद पर सामने शॉट खेला | गेंद जम्प की उंगलियों को छुकर निकल गयी | और विकेट पर लग गयी | उस दौरान शंकर क्रीज़ से थोड़े बाहर थे | और बदकिस्मती से वे 46 पर रन आउट हो गए |

इसके बाद केदार जाधव केवल 11 रन पर आउट हो गए | एडम जम्पा ने उनका विकेट लिया | इसकी अगली ही गेंद पर एम एस धोनी भी आउट हो गए | लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट लेने के बाद टीम इंडिया को कप्तान ने संभाला |

इसके बाद विराट कोहली अंत तक खेलते रहे | और विराट ने अपने वनडे करियर का 40 वां शतक लगाया | विराट ने 120 गेंदों में 116 रनों की पारी खेली | जिसमे उन्होंने 10 चौके लगाये | जडेजा ने भी 21 रनों का योगदान दिया |

टीम इंडिया 48.2 ओवर में 250 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गयी | ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने 4 विकेट लिए | एडम जम्पा ने 2 विकेट लिए | नाथन, नाइल और मैक्सवेल ने 1-1 विकेट हासिल किया |

India vs Australia : ऑस्ट्रेलिया स्कोरकार्ड :-

india vs australia 2nd odi scorcard

251 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही | पहले 14 ओवर में ऑस्ट्रेलिया बिना विकेट गवांये 80 रन बना चुकी थी | ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 83 रन पर(14.3 ओवर में ) गिरा | कुलदीप यादव ने एरोन फिंच को 37 रन पर आउट किया | दूसरा विकेट भी 83 रन पर(15.3 ओवर में ) गिरा | उस्मान ख्वाजा को 38 रनों के स्कोर पर केदार जाधव ने आउट किया |

23.5 ओवर में तीसरा विकेट 122 रन पर गिरा | जब शॉन मार्श को रविन्द्र जडेजा ने 16 रनों पर आउट किया | इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल भी 4 रन बनाकर आउट हुए | उन्हें कुलदीप यादव ने शानदार बोल्ड किया |

पीटर हैंड्सकोंब ने स्टोइनिस ने के साथ मिलकर पारी को संभाले रखा | हैंड्सकोंब 48 रन बनाकर जडेजा के थ्रो पर रन आउट हुए | इसके बाद मार्कस स्टोइनिस ने अंत तक खेल मैच में रोमांच बनाये रखा | एलेक्स कैरी ने भी 22 रनों का योगदान दिया |

India vs Australia मैच के टर्निंग पॉइंट :-

37.3 ओवर में रविन्द्र जडेजा ने पीटर हैंड्सकोंब को रन आउट करना | पीटर हैंड्सकोंब बड़ी पारी नहीं खेल पाए |

मैच के 46 वे ओवर में बुमराह की शानदार गेंदबाजी | इस ओवर में उन्होंने 2 विकेट झटके | 223 पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया का आठवा विकेट गिरा दिया |

अंतिम ओवर में विजय शंकर की शानदार गेंदबाजी | पहली गेंद पर मार्कस स्टोईनिस को पगबाधा करना | और तीसरी गेंद पर जम्प को बोल्ड कर टीम इंडिया को मैच जीताना |

India vs Australia, 2nd ODI :- मैन ऑफ़ द मैच :-

विराट कोहली को 116 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच दिया गया | विराट का अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में यह 50 वां मैन ऑफ़ द मैच है | उन्होंने इस रिकॉर्ड में रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा | पोंटिंग के नाम 49 मैन ऑफ़ द मैच खिताब है | अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैन ऑफ़ द मैच का खिताब हासिल करने का विश्व रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है | सचिन ने अपने करियर में 76 बार मैन ऑफ़ द मैच हासिल किये थे |

दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का तीसरा वनडे मैच शुक्रवार, 8 मार्च को रांची में खेला जाएगा | अधिक जानकारी के लिए यहाँ देखे |