| |

आज का मैच पंजाब vs बैंगलोर: आईपीएल में आज केएल राहुल vs कोहली के बीच महामुकबला, देखें संभावित 11 और ड्रीम 11 टीम

KXIP vs RCB Head to Head

आईपीएल 2020 में आज 24 सितंबर का मैच पंजाब vs बैंगलोर के बीच खेला जाएगा| किंग्स 11 पंजाब को जहाँ पहले ही मैच में दिल्ली के हाथों सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा| वहीं बैंगलोर की टीम पहला मैच हैदराबाद के खिलाफ जीत चुकी है|

आज का मैच न सिर्फ पंजाब vs बैंगलोर के लिए यादगार होगा| इसमें दोनों टीमें जीतने का भरसक प्रयास करेगी| पंजाब को यह मैच हर हाल में जीतना होगा, नहीं तो पॉइंट टेबल में ज्यादा पिछड़ जायेगी| बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली भी इस सीजन में बिना कोई मौका गवांए हर मैच जीतकर अपनी कप्तानी में अपनी टीम को चैंपियन बनाने के पूरी कोशिश करेंगे|

आईपीएल का यह 13वां सीजन चल रहा है| लेकिन अभी तक इन दोनों में से कोई भी टीम इस टाइटल को जीत नहीं पायी| विराट कोहली के आईपीएल के आंकड़े तो इंटरनेशनल की तरह ही शानदार है| लेकिन वह अपनी टीम को खिताबी सफलता नहीं दिला पाए हैं|

देखें: IPL best captain: जाने कौन है आईपीएल के 3 बेस्ट कप्तान

IPL 2020, आज का मैच किंग्स 11 पंजाब vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:

आईपीएल में आज का मैच कार्यक्रम (पंजाब vs बैंगलोर):

जगह: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, दुबई

समय: 24 सितंबर, 2020 ; 7:30 PM IST (भारतीय समयानुसार)

देखें: IPL 2020 Live telecast: जाने किन चैनलों पर होगा आईपीएल का लाइव प्रसारण

KXIP vs RCB Head to Head:

मैच खेले: 24

पंजाब ने जीते: 12

बैंगलोर ने जीते: 12

इन दोनों टीमों के आंकड़े देखें तो यह एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आती है|  विराट कोहली के लिए पंजाब की टीम इस मैच में रोड़ा बन सकती है, लिहाजा उनको और ज्यादा तैयारी और रणनीति से उतरना पड़ेगा|

देखें: IPL 2020 सभी टीमों के कप्तानों की लिस्ट जारी, देखें किसके पास है बेस्ट कप्तान

किंग्स 11 पंजाब vs रॉयल्स चैलेंजर बैंगलोर की संभावित 11:

किंग्स 11 पंजाब की संभावित प्लेयिंग 11:

टीम: लोकेश राहुल (c / w), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, सरफराज खान, ग्लेन मैक्सवेल, क्रिस गेल, कृष्णप्पा गौथम, मुजीब उर रहमान, शेल्डन कॉटनवेल, रवि बिश्नोई और मोहम्मद शमी|

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेयिंग 11:

टीम: एरोन फिंच, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली (सी), एबी डिविलियर्स, जोश फिलिप (डब्ल्यू), शिवम दूबे, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, डेल लेयन और युजवेंद्र चहल|

किंग्स 11 पंजाब vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर संभावित ड्रीम 11 टीम:

आज का मैच पंजाब vs बैंगलोर: देखें संभावित ड्रीम टीम
आज का मैच पंजाब vs बैंगलोर: देखें संभावित ड्रीम टीम

टीम: केएल राहुल, विराट कोहली, आरोन फिंच, करुण नायर, शिवम दूबे, कृष्णप्पा गौथम, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी और रवि बिश्नोई

कप्तान: केएल राहुल, उप-कप्तान: आरोन फिंच

देखें: आईपीएल में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप: इन दो धुरंधरों ने सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप अपने नाम की

Cricket News Hindi: सभी प्रकार की क्रिकेट न्यूज़, आईपीएल लाइव स्कोर कार्ड CricTrace पर पायें |

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *