IPL 2020 सभी टीमों के कप्तानों की लिस्ट जारी, देखें किसके पास है बेस्ट कप्तान

IPL 2020 के लिए सभी टीमों के कप्तानों की लिस्ट जारी हो गयी है| इसमें राजस्थान की टीम ने अभी तक अपने कप्तान का नाम साफ़ नहीं किया है| रहाणे के जाने के बाद यह कयास लगाए जा रहे है कि पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को राजस्थान की कमान वापस सौंपी जा सटी है| उनके अलावा बटलर के रूप में राजस्थान के पास एक और विकल्प भी खुला है|

2020 में होने वाले आईपीएल के लिए हाल ही में नीलामी का आयोजन किया गया था| कयास लगाए जा रहे है कि मार्च अंत में आईपीएल का आयोजन करवाया जा सकता है| तो आइये एक नजर डालते है कप्तानों के आंकड़ो पर और जानते है कौनसा कप्तान है ज्यादा खतरनाक-

IPL 2020 सभी टीमों के कप्तानों की लिस्ट:

#1. रोहित शर्मा:

कप्तान- मुंबई इंडियंस (MI) 

IPL 2020 सभी टीमों के कप्तानों की लिस्ट: Rohit sharma
IPL 2020 सभी टीमों के कप्तानों की लिस्ट: Rohit sharma

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा जिन्होंने वर्ल्ड कप 2019 में 5 शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाय था, वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हैं| उनकी कप्तानी में मुंबई ने 4 टाइटल अपने नाम किये है|

रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर में 188 मैच खेले, जिसमें 31.60 की औसत से 1 शतक और 36 अर्धशतक लगाते हुए 4898 रन बनाए| उन्होंने पिछले आईपीएल में भी 15 मैचों में 405 रन बनाए थे|

#2. महेंद्र सिंह धोनी:

कप्तान – चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)IPL 2020 सभी टीमों के कप्तानों की लिस्ट: MS Dhoni

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आईपीएल करियर में 190 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 42.20 की शानदार औसत से 4432 रन बनाए|

महेंद्र सिंह धोनी ने इस दौरान 23 अर्धशतक भी लगाए है| गत आईपीएल में भी धोनी ने शानदार प्रदर्शन किया था| जिसमें उन्होंने 15 मैचों में 416 रन बनाए थे|

यह भी पढ़ें: ODI XI of the year -2019: साल की सबसे बेस्ट वनडे टीम

#3. डेविड वॉर्नर:

कप्तान-सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद  (SRH) की कप्तानी करते हैं| उन्होंने आईपीएल करियर में 126 मैच खेले,  जिसमें 43.17 की शानदार औसत से 4706 रन बनाए|  इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 44 अर्धशतक भी लगाए|

पिछले आईपीएल में हैदराबाद केन विलियमसन की कप्तानी में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन अब डेविड वॉर्नर को फिर कप्तानी सौंप दी है| अब वॉर्नर की कप्तानी में हैदराबाद एक बार ख़िताब अपने नाम करने वाली यह टीम इस बार दूसरे ख़िताब की चाह रखेगी|

#4. दिनेश कार्तिक:

कप्तान – कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR)

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक आईपीएल में KKR की कप्तानी करते हैं| उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 182 मैच खेले, जिसमें 27.06 की औसत से 3654 रन बनाए| जिसमें 18 अर्धशतक भी शामिल है|

#5. स्टीव स्मिथ:

कप्तान- राजस्थान रॉयल (RR)

2019 में राजस्थान को लीड करने वाले अजिंक्य रहाणे इस सीजन में दिल्ली की तरफ से खेलेंगे| द्रविड़ के बाद राजस्थान ने कई कप्तान देखे| स्मिथ, रहाणे और वाटसन ने अलग अलग समय में कप्तानी की|

राजास्थान की टीम की कप्तानी का ऐलान अभी नहीं हुआ है| लेकिन संभव है कि स्मिथ और बटलर में से किसी एक को कप्तान चुना जा सकता है|  स्मिथ पहले ही कप्तानी कर चुके है लिहाजा फ्रैंचाईजी उन पर दाव चल सकती है|

स्मिथ ने आईपीएल में 81 मैच खेले, जिसमें 37.44 की औसत से 2022 रन बनाए| इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 8 अर्धशतक भी लगाए|

#6. श्रेयस अय्यर:

 कप्तान-दिल्ली कैपिटल्स (DC)

भारतीय मिडल आर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को दिल्ली की कप्तानी दी गयी है| उन्होंने आईपीएल में 62 मैच खेले, जिसमें 30.56  की औसत से 13 अर्धशतक लगाते हुए 1681 रन बनाए|

यह भी पढ़ें: सचिन vs विराट: 2020 में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन के 49 शतकों का विश्व रिकॉर्ड

#7. विराट कोहली:

IPL 2020 सभी टीमों के कप्तानों की लिस्ट: Virat Kohli
IPL 2020 सभी टीमों के कप्तानों की लिस्ट: Virat Kohli

कप्तान – रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (RCB)

 

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है लेकिन इसके उलट बैंगलोर को लगातार निराशा हाथ लग रही है| भारतीय कप्तान विराट कोहली आईपीएल में RCB की कप्तानी करते है और विश्व के टॉप बल्लेबाज उनकी टीम में शामिल रहते है| लेकिन हैरानी की बात यह है कि रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की टीम अभी तक एक बार भी आईपीएल का टाइटल अपने नाम नहीं कर पाई है|

विराट कोहली ने आईपीएल में 177 मैच खेले, जिसमें 5 शतक और 36 अर्धशतक लगाते हुए 5412 रन बनाए| यही नहीं उन्होंने पिछले आईपीएल में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 14 मैचों में 464 रन बनाए| लेकिन वह अपनी टीम को ख़िताब दिलाने में अभी तक सफल नहीं हुए|

#8 लोकेश राहुल:

कप्तान – किंग्स XI पंजाब (KXIP)

IPL 2020 सभी टीमों के कप्तानों की लिस्ट: KL rahul
IPL 2020 सभी टीमों के कप्तानों की लिस्ट: KL rahul

भारतीय ओपनर लोकेश राहुल आईपीएल में किंग्स XI पंजाब की कप्तानी करते हैं| उन्होंने आईपीएल में अब तक 67 मैच खेले, जिसमें 42 की शानदार औसत से 1977 रन बनाए| इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 16 अर्धशतक भी लगाए|

पिछले सीजन में भी लोकश राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया था और 14 मैचों में 1 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से 593 रन बनाए| वह वार्नर के बाद दूसरे सबसे बड़े स्कोरर रहे|

Cricket News Hindi: सभी प्रकार की क्रिकेट न्यूज़, वर्ल्ड कप और लाइव स्कोर कार्ड CricTrace पर पायें |