वर्तमान में खेला जा रहा आईपीएल 2024 अपने अंतिम चरण में है. इसका फाइनल मुकाबला 26 मई 2024 को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. अंतिम मैच से पहले IPL 2024 मैन ऑफ द सीरीज की चर्चा भी गरमा गयी है.
इस आर्टिकल में हम आईपीएल 2024 मैन ऑफ द सीरीज की दौड़ में शामिल टॉप 5 खिलाड़ियों की चर्चा करने के आलावा उन दो खिलाड़ियों की भी बात करेंगे जिनके बीन अंत तक कड़ी फाइट देखने को मिली.
Table of Contents
IPL 2024 मैन ऑफ द सीरीज का असली हक़दार
आईपीएल के पुरे सीजन के दौरान सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द सीरीज का ख़िताब दिया जाता है] फिर चाहे वो गेंदबाज हो या बल्लेबाज.
विराट कोहली बनेंगे आईपीएल 2024 मैन ऑफ द सीरीज:
Match | 15 |
Runs | 741 |
Average | 61.75 |
100s | 1 |
50s | 5 |
रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाये. पूर्व भारतीय कप्तान विराट 741 रन बनाकर IPL 2024 मैन ऑफ द सीरीज के प्रबल दावेदार बने हुए है. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक भी लगाए है.
IPL 2024 मैन ऑफ द सीरीज की दौड़ में शामिल टॉप 5 खिलाड़ी
आईपीएल 2024 में मैन ऑफ द सीरीज की दौड़ में शामिल टॉप 5 बल्लेबाजों में 3 बल्लेबाज और 2 गेंदबाज शामिल है.
#1. विराट कोहली
Match | 15 |
Runs | 741 |
Average | 61.75 |
100s | 1 |
50s | 5 |
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 15 मैचो में 61 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 741 रन बनाकर टॉप पर है. इस सीजन में वह अब तक 1 शतक और 5 अर्धशतक लगा चुके है.
#2. हर्शल पटेल
Match | 14 |
Wickets | 24 |
Average | 19.87 |
BBI | 3/15 |
पंजाब किंग्स के गेंदबाज हर्शल पटेल 24 विकेट लेकर पर्पल कैप के असली हकदार बने हुए है. वह आईपीएल 2024 मैन ऑफ द सीरीज की दौड़ में दुसरे स्थान पर आते हैं और विराट कोहली कड़ी टक्कर दे रहे थे. उनका बेस्ट प्रदर्शन 15 रन देकर 3 विकेट लेने का रहा है.
#3. रुतुराज गायकवाड़
Match | 14 |
Runs | 583 |
Average | 53 |
100s | 1 |
50s | 4 |
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ 14 मैचों में 53 की औसत से शानदार बल्लेबाजी करते हुए IPL 2024 मैन ऑफ द सीरीज की दौड़ में तीसरे स्थान पर है. उन्होंने इस सीजन में 1 शतक और 4 अर्धशतक भी लगाए हैं.
#4. रियान पराग
Match | 16 |
Runs | 573 |
Average | 52.09 |
100s | 0 |
50s | 4 |
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग ने इस सीजन में 573 रन बनाकर आईपीएल 2024 मैन ऑफ द सीरीज की दौड़ में चौथे स्थान पर है. उन्होंने इस दौरान 52 की औसत से रन बनाते हुए 4 अर्धशतक भी लगाये लेकिन वह शतक लगाने में कामयाब नही हुआ.
#5. जसप्रीत बुमराह
Match | 13 |
Wickets | 20 |
Average | 16.80 |
BBI | 5/21 |
मुंबई इंडियंस के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुम्रह मात्र 13 मैचों में 20 विकेट लेकर IPL 2024 मैन ऑफ द सीरीज की दौड़ में पांचवे स्थान पर बने हुए है. हालाँकि उनकी टीम प्ले ऑफ में नहीं पहुँच पायी. बावजूद इसके वो अभी तक इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर बने हुए है. उनका बेस्ट प्रदर्शन 21 रन देकर 5 विकेट लेने का रहा.
इन 2 खिलाड़ियों के बीच है IPL 2024 मैन ऑफ द सीरीज की असली लड़ाई
आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली और पंजाब किंग्स के गेंदबाज हर्शल पटेल के बीच मैन ऑफ द सीरीज की असली लड़ाई चल रही है. जहाँ एक तरफ कोहली सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल किये है वहीं हर्शल पटेल 24 विकेट लेकर पर्पल कैप का ख़िताब अपने नाम कर चुके हैं. ऐसे में इन दोनों के बीच मैन ऑफ द सीरीज ली लड़ाई अंत तक देखने को मिली हालाँकि अब दोनों ही टीमें बाहर हो चुकी है और यह साफ़ हो चूका है की कोहली ही आईपीएल 2024 मैन ऑफ द सीरीज के खिताबी दावेदार है.
यह भी पढ़ें: IPL vs BBL ( Indian Premier League vs Big Bash League ): A Detailed Comparison with 10 points
यह भी पढ़ें: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 शेड्यूल, मैच टाइम टेबल, वेन्यू लिस्ट
Follow us on google news / crictrace hindi and Google news / crictrace English