Read in English | भारत का वेस्टइंडीज दौरा 2022 लाइव प्रसारण, शेड्यूल और स्क्वाड(India tour of West Indies 2022): BCCI ने हाल ही में भारत का वेस्टइंडीज दौरा 2022 का ऐलान किया है. भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहाँ दोनों के बीच हाल ही में 3 मैचों की टी-20 सीरीज समाप्त हुई. टी-20 सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से अपने नाम कर लिया है.
अब भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ वनडे के सफ़र पर निकलेगी. भारत vs इंग्लैंड के बीच 12, 14 और 17 जुलाई को 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जायेगी.
इसी बीच बीसीसीआई ने इसी महीने भारत का वेस्टइंडीज दौरा का ऐलान भी हो चूका है. भारत का वेस्टइंडीज दौरा 2022 आगामी 22 जुलाई से शुरू होगा जो 7 अगस्त तक चलेगा.
वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज और 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. वेस्टइंडीज vs भारत के बीच होने वाली वनडे सीरीज के सभी मैच क्वीन पार्क ओवल स्टेडियम, त्रिनिदाद में जबकि शुरूआती 2 टी-20 मैच वार्नर पार्क स्टेडियम और अंतिम 2 मैच सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम फ्लोरिडा में खेले जायेंगे.
आइये एक नजर डालते है वेस्टइंडीज vs भारत के बीच होने वाले वनडे और टी-20 सीरीज पर-
India tour of West Indies 2022 (भारत का वेस्टइंडीज दौरा 2022):
वेस्टइंडीज vs भारत वनडे सीरीज:
दिनांक | मैच डिटेल्स | ग्राउंड | टाइम (IST) |
22 जुलाई, 2022 | वेस्टइंडीज बनाम भारत, 1st ODI | क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ़ स्पेन, ट्रिनिडाड | 7:00 PM IST |
24 जुलाई, 2022 | वेस्टइंडीज बनाम भारत, 2nd ODI | क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ़ स्पेन, ट्रिनिडाड | 7:00 PM IST |
27 जुलाई, 2022 | वेस्टइंडीज बनाम भारत, 3rd ODI | क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ़ स्पेन, ट्रिनिडाड | 7:00 PM IST |
वेस्टइंडीज vs भारत टी-20 सीरीज:
दिनांक | मैच डिटेल्स | ग्राउंड | टाइम (IST) |
29 जुलाई, 2022 | वेस्टइंडीज बनाम भारत, 1st टी-20 | ब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदाद | 7:00 PM IST |
1 अगस्त, 2022 | वेस्टइंडीज बनाम भारत, 2nd टी-20 | वार्नर पार्क, सेंट किट्स | 7:00 PM IST |
2 अगस्त, 2022 | वेस्टइंडीज बनामभारत, 3rd टी-20 | वार्नर पार्क, सेंट किट्स | 7:00 PM IST |
6 अगस्त, 2022 | वेस्टइंडीज बनामभारत, 4th टी-20 | सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम, फ्लोरिडा | 8:00 PM IST |
7 अगस्त, 2022 | वेस्टइंडीज बनाम भारत, 5th टी-20 | सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम, फ्लोरिडा | 8:00 PM IST |
भारत का वेस्टइंडीज दौरा 2022 का लाइव प्रसारण (India tour of Westindies 2022):
वेस्टइंडीज vs भारत के बीच होने वाली वनडे सीरीज का लाइव प्रसारण आजादी के अमृत महोत्सव पर डी डी स्पोर्ट्स पर करने का फैसला लिया गया है. भारतीय दर्शक इस सीरीज का लाइव प्रसारण डी डी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं.
भारत का वेस्टइंडीज दौरा 2022 के स्क्वाड:
वेस्टइंडीज vs भारत वनडे स्क्वाड:
भारतीय टीम:
⇒ बल्लेबाज: शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, और श्रेयस अय्यर.
⇒ ऑल राउंडर: दीपक हूडा, रविन्द्र जडेजा और अक्षर पटेल.
⇒ विकेटकीपर: इशान किशन और संजू सैमसन.
⇒ गेंदबाज: शार्दुल ठाकुर, युज्वेंद्र चहल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह.
यह भी पढ़ें: भारत vs वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज 2022 लाइव प्रसारण, आज शाम 7 बजे यहाँ देखें IND vs WI T20 मैच
वेस्टइंडीज टीम:
वेस्टइंडीज के वनडे दल का अभी तक कोई एलन नहीं हुआ है. बीसीसीआई भी टी-20 के लिए भारतीय दल की घोषणा पर प्लान बना रही है.आगामी दिनों में भारत की टी-20 टीम भी सामने आ सकती है.
Cricket News Hindi: सभी प्रकार की क्रिकेट न्यूज़, वर्ल्ड कप और लाइव स्कोर कार्ड CricTrace पर पायें.
source: BCCI.tv