छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सचिन vs विराट: 2020 में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन के 49 शतकों का विश्व रिकॉर्ड

  • द्वारा
sachin vs virat | विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड बनाये सबसे तेज 26000 रन | विराट कोहली ने बनाए सबसे तेज 26000 रन | Sachin vs virat: Who is the ultimate King of cricket, 10 key differences- comparison with stats | Sachin Tendulkar vs Virat Kohli

सचिन vs विराट: भारतीय क्रिकेट इतिहास में जब भी रिकॉर्ड की बात आती है तो इन दोनों दिग्गजों का नाम सबसे पहले लिया जाता हैं| भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम कई बड़े रिकॉर्ड और विश्व रिकॉर्ड दर्ज है| वर्तमान भारतीय कप्तान विराट कोहली को उनका अनुयायी माना जाता है और कहा जाता है कि वह सचिन के रिकॉर्ड तोड़ने की काबिलियत रखते हैं|

वैसे तो दोनों अलग अलग समय के खिलाड़ी है तो इनकी तुलना करना सही नहीं है| क्यूंकि इस दौरान टेक्नोलॉजी और क्रिकेट के खेल और नियामों में भी काफी बदलाव आये हैं| और ज्यादातर बल्लेबाज के पक्ष में गये हैं|

लेकिन फिर भी आंकड़ो के हिसाब से एक तुलनात्मक अध्यन करते है|  तो इस साल सचिन के 49 शतकों का रिकॉर्ड टूटना संभव लगता है| 2020 में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली सचिन के 49 वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं| तो आइये एक नजर डालते हैं सचिन और कोहली के वनडे करियर पर-

सचिन vs विराट:

सचिन तेंदुलकर:

सचिन vs विराट: 2020 तक टूट सकता है सचिन का रिकॉर्ड

भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने जब क्रिकेट खेलनी शुरू की थी तो वह मात्र 16 साल के थे| और उस समय वह निचले क्रम में बल्लेबाजी करते थे| यही कारण है कि उनका पहला शतक करियर शुरू करने के 5 साल बाद आया था| उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 49 शतकों का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया जो आज भी कायम है|

इस स्टार भारतीय बल्लेबाज ने अपने वनडे करियर में 463 मैच खेले, जिनकी 452 पारियों में उन्होंने 44.83 की औसत से 18426 रन बनाए| इस दौरान सचिन ने 49 शतक और 96 अर्धशतक भी लगाए जो आज भी विश्व रिकॉर्ड है|  यहाँ आपको हम यह बता दें कि सचिन अपने करियर के शुरूआती दिनों में काफी निचले क्रम में बल्लेबाजी करते थे|

यह भी पढ़ें: कैसे धोनी ने गांगुली-द्रविड़-सहवाग और गंभीर को बाहर किया था

विराट कोहली:सचिन vs विराट: 2020 तक कोहली तोड़ सकते है सचिन का रिकॉर्ड

टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान विराट कोहली ने अपने वनडे करियर में अब तक 242 वनडे मैच खेले, जिनकी 233 पारियों में उन्होंने 59.84 की औसत से 11609 रन बनाए| जिसमें 43 शतक और 55 अर्धशतक भी शामिल है|

विराट कोहली इस समय 31 वर्ष के है और वह काफी समय तक भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेलते हुए नजर आ सकते हैं| और आगामी वर्षों में वह कई बड़े रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं|

सचिन के 49 शतकों का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें मात्र 7 शतकों की आवश्यकता है| और आपको बता दें कि इस साल रोहित शर्मा यह कारनामा कर चुके है| अगर अगले साल कोहली ऐसा करने में सफल होते है तो वह सचिन के 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं|

 

यह भी पढ़ें: “मेरी जिंदगी अच्छी नहीं चल रही है”- दिनेश कनेरिया ने इमरान खान से मांगी मदद

Cricket News Hindi: सभी प्रकार की क्रिकेट न्यूज़, वर्ल्ड कप और लाइव स्कोर कार्ड CricTrace पर पायें