IND vs ZIM 2022: भारत vs जिम्बाब्वे वनडे सीरीज 2022 लाइव प्रसारण &शेड्यूल डिटेल्स

Read in English | IND vs ZIM 2022: भारत vs जिम्बाब्वे वनडे सीरीज 2022 लाइव प्रसारण, शेड्यूल डिटेल्स, डेट और टाइम, प्लेयर लिस्ट, स्क्वाड, और लाइव भारत में लाइव स्ट्रीमिंग: भारत के जिम्बाब्वे दौरे की तैयारियां पूरी हो चुकी है.

भारतीय टीम अपने जिम्बाब्वे दौरे पर 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. जिसका आगाज 18 अगस्त से होने जा रहा है. भारत vs जिम्बाब्वे वनडे सीरीज का फाइनल और अंतिम मैच 22 अगस्त को होगा.

यह भी पढ़ें: एशिया कप 2022 शेड्यूल, वेन्यू और सभी टीमों की डिटेल्स

भारतीय टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज खेली. वनडे में जहाँ भारत ने क्लीन स्वीप किया वहीं 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भारत ने 4-1 से जीत दर्ज की.

भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसके लिए भारतीय दल की घोषणा हो चुकी है और हाल ही में वह जिम्बाब्वे में लैंड कर चुके हैं. तो आइये नजर डालते है इस सफ़र पर-

यह भी पढ़ें: ICC T20 वर्ल्ड कप 2022 शेड्यूल: भारत का पहला मैच पाक से

भारत का जिम्बाब्वे दौरा 2022:

IND vs ZIM 2022- भारत vs जिम्बाब्वे वनडे सीरीज 2022 लाइव प्रसारण

भारत vs जिम्बाब्वे वनडे सीरीज 2022 शेड्यूल:

Date Match Details Venues Time (IST)
Aug 18 (Thursday) Zimbabwe vs India, 1st ODI Harare Sports Club, Harare 12:45 PM
Aug 20 (Saturday) Zimbabwe vs India, 2nd ODI Harare Sports Club, Harare 12:45 PM
Aug 22, (Monday) Zimbabwe vs India, 3rd ODI Harare Sports Club, Harare 12:45 PM

भारत vs जिम्बाब्वे वनडे सीरीज स्क्वाड (IND vs ZIM 2022 ODI squad):

भारत वनडे दल:

टीम- शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, ईशान किशन, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर.

जिम्बाब्वे वनडे दल:

जिम्काबाब्वे वनडे दल अभी तक घोषित नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें: TATA IPL 2022 शेड्यूल (आईपीएल 2022 शेड्यूल): आईपीएल 2022 कार्यक्रम का ऐलान, जानें कब और कहाँ खेले जायेंगे IPL 2022 के मैच?

भारत vs जिम्बाब्वे वनडे सीरीज 2022 लाइव प्रसारण चैनल और लाइव स्ट्रीमिंग:

भारत vs जिम्बाब्वे वनडे सीरीज 2022 लाइव प्रसारण के अधिकार सोनी नेटवर्क के पास है. भारत अपने जिम्बाब्वे दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसका लाइव प्रसारण सोनी नेटवर्क पर किया जाएगा.

जिम्बाब्वे में कैसे देखें IND vs ZIM 2022 लाइव प्रसारण?

जिम्बाब्वे में भारत के जिम्बाब्वे दौरे का लाइव प्रसारण SuperSport TV पर किया जाएगा.

भारत में किस चैनल पर होगा IND vs ZIM 2022 वनडे सीरीज लाइव प्रसारण?

Sony Sports नेटवर्क ने भारत में भारत vs जिम्बाब्वे वनडे सीरीज 2022 के प्रसारण के अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसलिए India vs Zimbabwe ODI सीरीज़ का भारत में Sony Six and Sony Six HD TV channels पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

वहीं भारत vs जिम्बाब्वे वनडे सीरीज 2022 लाइव स्ट्रीमिंग Sony नेटवर्क की ऑफिसियल वेबसाइट और एप Sony Liv पर की जायेगी. क्रिकेट फैन्स को Sony Liv एप पर लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होती है.

वहीं अगर आप Jio User है तो Jio TV पर सोनी चैनल पर इसका लाइव प्रसारण फ्री में देख सकते हैं.

सभी क्रिकेट मैच की भविष्यवाणी और फैंटेसी टिप्स प्राप्त करें –crictrace.com

Source: Cricbuzz

77 / 100