| | |

MI vs CSK head to head: आंकड़ो से जानें कौनसी टीम है ज्यादा खतरनाक

MI vs CSK head to head

MI vs CSK head to head: लम्बे लॉकडाउन के बाद अब सरकार धीरे धीरे वापस देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर लाने के लिए प्रयास कर रही है| इसी के तहत अनलॉक-1 में बहुत सारी गतिविधियों को फिर से शुरू कर दिया गया है|

भारतीय सरकार ने खेल गतिविधियों को भी अनुमति दे दी है, लेकिन शर्त यह है कि बिना दर्शकों के मैच का आयोजन होना चाहिए| ऐसे में बीसीसीआई इस विकल्प पर विचार कर आईपीएल 2020 के भविष्य पर जल्द ही फैसला ले सकती है|

बीसीसीआई आईपीएल 2020 का आयोजन किसी अन्य देश में करवाने के विकल्प पर चर्चा कर सकती है| फ़िलहाल बीसीसीआई ने आईपीएल 2020 को लेकर फैसला होल्ड पर रखा है|

यह  पढ़ें: MI vs RCB head to head: आईपीएल इतिहास में कौनसी टीम है खतरनाक

आईपीएल के होने की आशंका को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है| और लोग इस आईपीएल में मुंबई और चेन्नई को ही जीत का दावेदार मान रहे है|

आपको बता दें कि यह दोनों टीमें आईपीएल की सबसे खतरनाक टीमें मानी जाती है| मुंबई 4 और चेन्नई 3 बार आईपीएल का ख़िताब जीत चुकी है| तो आइये एक नजर डालते है MI vs CSK के head to head आंकड़ो पर-

MI vs CSK head to head Record:

MI vs CSK head to head

Overall Match:30

MI Win: 18

CSK Win: 12

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) के बीच आईपीएल में अब तक 30 मैच खेले गये है, जिसमें से 18 मैच या 60% मैचों में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की तो वहीं 12 मैच या 40% मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा|

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का औसत स्कोर 160 रनों का रहा जबकि चेन्नई ने मुंबई के खिलाफ औसत 156 रनों का स्कोर किया है|

यह भी पढ़ें: Most runs in IPL: 2020 तक आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

सभी आईपीएल सीजन का प्रदर्शन: 

IPL season Total Match MI Wins CSK Wins
2007-08 Indian Premier League 2 1 1
2009-10 Indian Premier League 3 1 2
2009 Indian Premier League 2 1 1
2011 Indian Premier League 1 1 –
2011 Nokia Champions League Twenty20 1 1 –
2012 Champions League Twenty20 1 – 1
2012 Indian Premier League 3 2 1
2013 Indian Premier League 4 3 1
2014 Indian Premier League 3 – 3
2015 Indian Premier League 4 3 1
2018 Indian Premier League 2 1 1
2019 Indian Premier League 4 4 –

होम ग्राउंड रिकॉर्ड:

चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड MA Chidambaram stadium में दोनों टीमों के बीच 8 मैच खेले गये, जिसमें से 6 मैचों में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की जबकि 2 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत मिली|

वहीं बात करें मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede stadium) की तो वहां दोनों टीमों के बीच 9 मुकाबले हुए जिसमें 6 में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा और 3 मैचों में चेन्नई की टीम मुंबई पर  हावी रही|

यह भी पढ़ें: Shardul Thakur: Coronavirus आउट ब्रेक के बाद ग्राउंड पर ट्रेनिंग शुरू करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

Cricket News Hindi: सभी प्रकार की क्रिकेट न्यूज़, वर्ल्ड कप और लाइव स्कोर कार्ड CricTrace पर पायें | 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *