टॉप 3 खिलाड़ी: 2016 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

2016 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में रोहित शर्मा टॉप पर है| वहीं दूसरे स्थान पर मौजूद आरोन फिंच उनसे करीब 120 छक्के पीछे है| उन्होंने वनडे और टी-20 की तरफ टेस्ट में भी छक्के लगाए है|

इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करना और छक्के लगाना आम खिलाड़ियों के बस की बात नहीं होती है| वैसे कहा जाता है कि टेस्ट क्रिकेट में खिलाड़ियों को आराम से खेलना चाहिए ताकि वह लम्बी पारी खेल सके| इसीलिए इस फॉर्मेट में छक्के भी कम लगते है|

लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में जो रोहित शर्मा ने किया है, उसे देखकर नहीं लगता कि टेस्ट क्रिकेट में छक्के लगाना मुश्किल है|यह भी सच है कि यह काम केवल रोहित शर्मा ही कर सकते है|

2016 के बाद से रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में है| और हाल ही में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी बतौर ओपन जबरदस्त प्रदर्शन किया है| आइये एक नजर डालते है इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 3 बल्लेबाजों के आंकड़ो पर-

2016 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के:

3.ईऑन मॉर्गन:

eion morgan since 2016इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज ईऑन मॉर्गन 126 छक्के लगाकर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है| 2016 से अब तक उन्होंने 105 मैच खेले, जिनकी 97 पारियों में 38 से ज्यादा की औसत से 3181 रन अपने नाम किये|

ईऑन मॉर्गन ने इस दौरान  शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 शतक और 20 अर्धशतक भी लगाए| इसी साल खेले गये वर्ल्ड कप में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर इंग्लैंड को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी|

यह भी पढ़ें: इंडिया vs दक्षिण अफ्रीका: रोहित बतौर ओपनर टेस्ट टीम में शामिल हो सकते है

2. आरोन फिंच:

aaron finch since 2016ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज आरोन फिंच भी 126 छक्के लगा चुके है| लेकिन ज्यादा रन होने के कारण वह दूसरे स्थान पर है| उन्होंने 2016 से अब तक 102 मैचों में 38 से ज्यादा की औसत से खलते हुए 3887 रन बनाए|

आरोन फिंच इस समय और के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक है, वह अपनी तूफानी बल्लेबाज के लिए जाने जाते है| 2016 से अब तक वह 10 शतक और 21 अर्धशतक भी लगा चुके है|

1.. रोहित शर्मा:

रोहित शर्मा ने लगाए 2016 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 2016 से अब तक 143 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें वह 245 छक्के लगाकर टॉप पर है| इस दौरान उन्होंने 6913 रन भी बनाए| हैरानी की बात यह है कि दूसरे नंबर पर मौजूद आरोन फिंच से रोहित शर्मा 120 छक्के आगे है|

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बतौर ओपनर खेलने वाले रोहित शर्मा अलग अंदाज में नजर आये| उन्होंने वनडे और टी-20 की तरह टेस्ट में भी 3 लगातार शतक लगाकर आलोचकों को गलत साबित किया है, जो इन्हें टेस्ट क्रिकेट का खिलाड़ी नहीं मानते है|

इस सीरीज में उन्होंने छक्के लगाकर सभी को चकित किया है और टेस्ट क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है| 2016 से अब तक वह 26 इंटरनेशनल शतक और 31 अर्धशतक भी लगा चुके है|

पढ़ें जरुर: सौरव गांगुली ने विराट कोहली और रोहित से मिलकर रोडमैप पर चर्चा की|

Cricket News Hindi: सभी प्रकार की क्रिकेट न्यूज़, वर्ल्ड कप और लाइव स्कोर कार्ड CricTrace पर पायें |