भारत vs दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज 2022 लाइव प्रसारण, टीवी चैनल, स्ट्रीमिंग, टीम स्क्वाड और शेड्यूल

भारतीय टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है. जहाँ दोनों टीमों के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गयी. जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से जीत लिया. अब दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जायेगी. इस आर्टिकल में भारत vs दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज 2022 लाइव प्रसारण टीवी चैनल, स्ट्रीमिंग, स्क्वाड और कार्यक्रम पर एक नजर डाल लेते हैं.

हाल ही में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज खेली गयी. इस सीरीज के पहले टेस्ट में 113 रनों से शानदार जीत प्राप्त करने के बाद भी भारत को 2-1 से हारना पड़ा. दक्षिण अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए शेष दोनों मैचों को 7-7 विकेट से जीत लिया. भारत की हार के तुरंत बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी. आपको बता दें की टी-20 विश्वकप से पहले विराट कोहली ने टी-20 की कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी थी. वर्ल्डकप के कुछ दिन बाद बीसीसीआई ने उनको वनडे से भी हटा दिया और केवल टेस्ट का कप्तान रखा.

यह भी पढ़ें: IPL 2022 नीलामी डेट, लाइव प्रसारण, नई टीमें और रिटेन प्लेयर्स लिस्ट

India tour of south africa 2021-22:

भारत vs दक्षिण अफ्रीका 2021-22 वनडे शेड्यूल:

Date Match Venue Time
19 January, 2022 India vs South Africa, 1st ODI Boland Park, Paarl 2:00 PM IST
21 January, 2022 India vs South Africa, 2nd ODI
Boland Park, Paarl
2:00 PM IST
23 January, 2022 India vs South Africa, 3rd ODI
Newlands, Cape Town
2:00 PM IST
India tour of South Africa 2021-22 ODI Series Schedule

भारत vs दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज 2022 लाइव प्रसारण टीवी चैनल और स्ट्रीमिंग

19 जनवरी से शुरू होने वाली भारत vs दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज 2022 के लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग के अधिकार भारत में Star Sports को दिए गये हैं और दक्षिण अफ्रीका में इसके अधिकार Super Sports को दिए गये हैं. UK में इसके लाइव प्रसारण के लिए Sky Sports को और कनाडा में इसके लिए ATN क्रिकेट को चुना गया है.

यह भी पढ़ें:IPL 2022 रिटेन प्लेयर्स लिस्ट और सभी टीमों का पर्स डिटेल्स: विराट नहीं इस खिलाड़ी को मिले सबसे ज्यादा रूपए

भारत में किस चैनल पर आयेंगे भारत vs दक्षिण अफ्रीका 2021-22 वनडे सीरीज लाइव प्रसारण?

भारत और भारतीय उपमहाद्वीप ( बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका ) में भारत vs दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज 2022 लाइव प्रसारण के अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है, ऐसे में इसका लाइव प्रसारण Star Sports 1, Star Sports 1 हिंदी, Star Sports 3 और Star Sports 3 हिंदी पर किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:IPL 2022 Live telecast: जाने कब और किस चैनलों पर होगा आईपीएल 2022 का लाइव प्रसारण

अन्य देशों में भारत vs दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज 2022 लाइव प्रसारण:

Country TV Channel & Streaming
India & It’s Subcontinent Star Sports 1, Star Sports 1 हिंदी, Star Sports 3 और Star Sports 3 हिंदी
UK Sky Sports
Canada ATN Cricket
USA Willow TV
Malaysia Astro Cricket HD
MENA beIN Sports
Afghanistan RTA
Pakistan Ten Sports
Sri Lanka SLRC

भारत vs दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज 2022 स्क्वाड:

भारत vs दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज 2022 लाइव प्रसारण

भारतीय का 19 सदस्यीय वनडे स्क्वाड:

बल्लेबाज: शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव ऑलराउंडर: वेंकटेश अय्यर और रविचंद्रन अश्विन. विकेटकीपर: लोकेश राहुल (कप्तान) और ऋषभ पन्त. गेंदबाज: ईशान किशन, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जयंत यादव और नवदीप सैनी. यह भी पढ़ें: India tour of South Africa 2021-22 लाइव प्रसारण, टीवी चैनल, स्ट्रीमिंग और शेड्यूल

दक्षिण अफ्रीका का 17 सदस्यीय वनडे स्क्वाड:

बल्लेबाज: टेम्बा बवुमा (कप्तान), जुबैर हामजा, जानेमन मलान, एडन मार्करम, डेविड मिलर, रसी वन डर डूसैन ऑलराउंडर: मार्को जनसेन, वायने पार्नेल, एंडिल फेहलुकवेओ और ड्वेन प्रिटोरियस. विकेटकीपर: क्विंटन डी कॉक और काइल वेरेन. गेंदबाज: केशव महाराज, सिसंडा मगला, लुंगी नगीडी, कागिसो रबाडा और तबरेज शम्सी.

Cricket News Hindi: सभी प्रकार की क्रिकेट न्यूज़, आईपीएल लाइव स्कोर कार्डCricTraceपर पायें.

71 / 100