IPL auction 2022  रजिस्टर्ड प्लेयर्स लिस्ट: 1214 खिलाड़ियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन, जानें किस चैनल पर होगा IPL mega auction 2022 लाइव प्रसारण

Read in English | IPL auction 2022  रजिस्टर्ड प्लेयर्स: BCCI 12 और 13 फरवरी को IPL 2022 की नीलामी का आयोजन बैंगलोर में करवाने जा रही है. जिसके लिए कुल 1214 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है. IPL auction 2022 लाइव प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है. इस आर्टिकल में हम IPL mega auction 2022 लाइव प्रसारण और IPL auction 2022  रजिस्टर्ड प्लेयर्स लिस्ट के बारे कवर कर रहे हैं.

आईपीएल 2022 के लिए 2 नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ को भी शामिल किया गया है. आईपीएल 2022 से ठीक पहले सभी खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट समाप्त हो चुके हैं. ऐसे में सभी खिलाड़ी रिलीज़ हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2022 सभी टीमों के कप्तानों की लिस्ट जारी, देखें किसके पास है बेस्ट कप्तान

बीसीसीआई ने सभी टीमों के अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने की ही छूट दी थी. सभी टीमों ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है.

IPL mega auction 2022 लाइव प्रसारण:

IPL 2022 Live telecast and IPL auction 2022 रजिस्टर्ड प्लेयर्स लिस्ट
IPL auction 2022 live streaming and tv channel details

आपको बता दें कि IPL mega auction 2022 लाइव प्रसारण के अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है. स्टार स्पोर्ट्सने 5 साल 2018 से 2022 तक की अवधि के लिए मोटी रकम 16347 करोड़ देकर मीडिया राईट को हासिल किया था. 

भारतीय दर्शक IPL mega auction 2022 का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 3 हिंदी और स्टार स्पोर्ट्स के अन्य भाषाई टीवी चैनल पर देख सकते हैं.

IPL mega auction 2022 लाइव स्ट्रीमिंग: भारतीय उपमहाद्वीप में क्रिकेट फैंस Disney+ Hotstar ऐप को डाउनलोड कर आईपीएल मेगा ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. 

अन्य देशों के लाइव प्रसारण की डिटेल्स के लिए पढ़ें: IPL 2022 Live telecast: जाने कब और किस चैनलों पर होगा आईपीएल 2022 का लाइव प्रसारण

IPL 2022 सभी टीमों की रिटेन प्लेयर्स लिस्ट:

बीसीसीआई ने आईपीएल ऑक्शन 2022 से पहले सभी टीमों को अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने की छुट दी थी. सभी 10 टीमों ने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है.

सभी 10 टीमों में कुल 33 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया, जिसमें से 8 पुरानी फ्रैंचाईजी ने 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया जबकि 2 नई टीमों ने 6 खिलाड़ियों को अपने पाले में लिया है.

CSK DC KKR MI PBKS
Ravindra Jadeja Rishabh Pant Andre Russell Rohit Sharma Mayank Agarwal
MS Dhoni Axar Patel Varun Chakravarthy Jasprit Bumrah Arshdeep Singh
Moeen Ali Prithvi Shaw Venkatesh Iyer Suryakumar Yadav  
Ruturaj Gaikwad Anrich Nortje Sunil Narine Kieron Pollard  
RR RCB SRH Team Ahmedabad Team Lucknow
Sanju Samson Virat Kohli Kane Williamson Hardik Pandya KL Rahul
Jos Buttler Glenn Maxwell Abdul Samad Rashid Khan Marcus Stoinis
Yashasvi Jaiswal Mohammed Siraj Umran Malik Shubman Gill Ravi Bishnoi

IPL auction 2022  रजिस्टर्ड प्लेयर्स लिस्ट: 1214 खिलाड़ियों ने किया पंजीकरण –

BCCI ने आईपीएल ऑक्शन 2022 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 जनवरी तय की थी. अंतिम तिथि तक कुल 1214 खिलाड़ियों ने IPL auction 2022 के लिए पंजीकृत करवाया है. जिसमें से 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी शामिल है.

2 दिन चलने वाले IPL Mega auction 2022 के लिए कुल 10 टीमों नीलामी में हिस्सा लेगी.  मेगा ऑक्शन 2022 के खिलाड़ियों की सूची में 270 कैप्ड, 903 अनकैप्ड और 41 एसोसिएट खिलाड़ी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: आईपीएल 2022 स्पॉन्सर: विवो नहीं ये कंपनी होगी IPL 2022 की नई स्पॉन्सर

IPL auction 2022  रजिस्टर्ड प्लेयर्स की डिटेल्ड लिस्ट:

  • कैप्ड भारतीय खिलाड़ी  :  61 खिलाड़ी
  • कैप्ड इंटरनेशनल प्लेयर: 209 खिलाड़ी
  •  एसोसिएट प्लेयर्स          : 41 खिलाड़ी
  •  अनकैप्ड भारतीय प्लेयर जो पिछले आईपीएल सीज़न का हिस्सा थे: 143 खिलाड़ी
  •  अनकैप्ड इंटरनेशनल प्लेयर जो पिछले आईपीएल सीज़न का हिस्सा थे : 6 खिलाड़ी
  •  अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी:  692 खिलाड़ी
  •  अनकैप्ड इंटरनेशनल प्लेयर: 62 खिलाड़ी

नोट: अगर प्रत्येक फ्रैंचाईजी अधिकतम 25 खिलाड़ियों को खरीदती है तो 217 खिलाड़ियों की खरीद होगी, जिसमें अधिकतम 70 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं.

IPL auction 2022  रजिस्टर्ड प्लेयर्स: विदेशी प्लेयर्स-

Country Players Registered
Afghanistan 20
Australia 59
Bangladesh 9
England 30
Ireland 3
New Zealand 29
South Africa 48
Sri Lanka 36
West Indies 41
Zimbabwe 2
USA 14
Nepal 15
Namibia 5
Oman 3
Bhutan 1
Netherlands 1
Scotland 1
UAE 1
IPL auction 2022 registered player list

यह भी पढ़ें: IPL 2022 Live telecast: जाने कब और किस चैनलों पर होगा आईपीएल 2022 का लाइव प्रसारण

Cricket News Hindi: सभी प्रकार की क्रिकेट न्यूज़, वर्ल्ड कप और लाइव स्कोर कार्ड CricTrace पर पायें .

63 / 100