Kohli Records: भारत vs इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 5 फरवरी से शुरू होने जा रही है. जिसके शुरूआती 2 टेस्ट के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमें घोषित की जा चुकी है. भारत vs इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जाएगा. इस सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट शतक का रिकॉर्ड बना सकते हैं.
भारतीय कप्तान विराट कोहली इस सीरीज में एक शतक लगाते ही दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले कप्तान बन जायेंगे. वे इस समय 41 शतकों के साथ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई रिकी पोंटिंग के बराबर है.
Rickey Ponting vs Virat Kohli Records: इंटरनेशनल रिकॉर्ड बतौर कप्तान
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने बतौर कप्तान 324 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 45.54 की औसत से 41 शतक और 88 अर्धशतक लगाते हुए 15440 रन बनाए.
रिकी पोंटिंग टेस्ट क्रिकेट में 6 दोहरा शतक भी अपने नाम कर चुके हैं. और वे ऑस्ट्रेलिया के ही नही दुनिया के सबसे सफल कप्तान के रूप में जाने जाते हैं.
वहीं विराट कोहली के बात करें तो विराट कोहली बतौर कप्तान मात्र 188 इंटरनेशनल मैचों में ही 41 शतक लगा दिए हैं. यह कारनामा कोहली ने पोंटिंग से 136 मैच कम खेलते हुए किया है. विराट कोहली ने बतौर कप्तान टेस्ट में 41 शतक लगाते हुए 63.16 की शानदार औसत से 11811 रन बनाए.
देखें: ICC T20 World cup 2021 Live telecast: देखें कब और किन चैनलों पर होगा वर्ल्ड कप 2021 का लाइव प्रसारण
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले टॉप-5 कप्तान
कप्तान | देश | मैच | शतक |
विराट कोहली | भारत | 188 | 41 |
रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया | 324 | 41 |
ग्रीम स्मिथ | साउथ अफ्रीका | 286 | 33 |
स्टीव स्मिथ | ऑस्ट्रेलिया | 93 | 20 |
माइकल क्लार्क | ऑस्ट्रेलिया | 139 | 19 |
भारत vs इंग्लैंड टेस्ट सीरीज:
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 फरवरी को चेन्नई में पहला टेस्ट मैच खेला जाना है. जिसके लिए दोनों टीमें 2 फरारी से ट्रेनिंग सेशन शुरू कर चुकी है. गत 1 तारीख को सभी खिलाड़ियों का कोविड-19 टेस्ट करवाया, जिसमें भारत vs इंग्लैंड के सभी खिलाड़ी नेगेटिव पाए गये.
भारतीय कप्तान विराट कोहली इस मैच में 1 शतक लगाते हुए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने वाले कप्तान का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.
भारत vs इंग्लैंड: इंग्लैंड के खिलाफ कोहली के विराट रिकॉर्ड
विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 10 मैच में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 4 शानदार शतक भी लगाए हैं. इससे ज्यादा टेस्ट शतक वह श्रीलंका के खिलाफ लगा चुके हैं. श्रीलंका के खिलाफ उनके नाम 9 टेस्ट में 5 शतक का रिकॉर्ड हैं.
Virat Kohli Records as Captain:
प्रतिद्वंद्वी | टेस्ट | शतक |
श्रीलंका | 9 | 5 |
इंग्लैंड | 10 | 4 |
ऑस्ट्रेलिया | 10 | 4 |
बांग्लादेश | 4 | 2 |
साउथ अफ्रीका | 10 | 2 |
वेस्टइंडीज | 8 | 2 |
न्यूजीलैंड | 5 | 1 |
देखें: IPL 2021 Live telecast: जाने किन चैनलों पर होगा आईपीएल 2021 का लाइव प्रसारण
Cricket News Hindi: सभी प्रकार की क्रिकेट न्यूज़, आईपीएल लाइव स्कोर कार्ड CricTrace पर पायें.
टिप्पणियाँ बंद हैं।