ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान मैच का स्कोरकार्ड :
वर्ल्ड कप 2019 क क्रेज लोगों पर जोरों पर है गली चोराहे हर तरफ विश्व कप की ही चर्चा है | विश्व कप 2019 का 17वां मैच आज ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान के बीच खेला गया | इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया |
पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 49 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 307 रन बनाए | ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर आरोन फिंच और डेविड वार्नर ने पहले विकेट के लिए 146 रनों की विशाल साझेदारी की | उस समय तक यह मैच एकतरफा लग रहा था |
आरोन फिंच इस मैच में 82 रन बनाकर आउट हुए वहीं उसके बाद स्टीव स्मिथ 10 और ग्लेन मैक्सवेल 20 रन बनाकर पैवेलियन लौट गये | ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर ने इस मैच में सबसे ज्यादा 107 रन बनाए | पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने 5 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को ऑलआउट होने पर मजबूर कर दिया |
यह भी पढ़ें :- वर्ल्ड कप 2019: 3 बल्लेबाज जो भारत को फाइनल तक पहुंचा सकते है
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 45.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 266 रन बना लिए | पाकिस्तान की तरफ से इमाम उल हक़ ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए | इनके अलावा मोहम्मद हाफिज ने 46 और सरफराज अहमद ने 40 रनों की पारी खेली |
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज पैट कमिंस ने 3 विकेट चटकाए वहीं मिचेल स्टार्क और रिचर्डसन ने 2-2 और मैक्सवेल और फिंच ने 1-1 विकेट अपने नाम किया |
इसे मिला मैन ऑफ द मैच :
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर ने इस मैच में 111 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 107 रनों की तूफानी पारी खेली | उनके इस शानदार योगदान की बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया |
अंक तालिका :-
स्थान | टीम | मैच | जीते | हारे | टाई | पॉइंट्स | नेट रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | न्यूजीलैंड | 3 | 3 | 0 | 0 | 6 | +2.163 |
2 | ऑस्ट्रेलिया | 4 | 3 | 0 | 0 | 6 | +0.570 |
3 | इंग्लैंड | 3 | 2 | 0 | 0 | 4 | +1.307 |
4 | भारत | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +0.539 |
5 | श्रीलंका | 4 | 1 | 0 | 2 | 4 | -1.517 |
6 | वेस्टइंडीज | 3 | 1 | 0 | 1 | 3 | +2.054 |
7 | बांग्लादेश | 4 | 1 | 0 | 1 | 3 | -0.714 |
8 | पाकिस्तान | 4 | 1 | 0 | 1 | 3 | -1.796 |
9 | दक्षिण अफ्रीका | 4 | 0 | 0 | 1 | 1 | -0.952 |
10 | अफगानिस्तान | 3 | 0 | 0 | 0 | 0 | -1.493 |
Cricket News Hindi: सभी प्रकार की क्रिकेट न्यूज़, आईपीएल और लाइव स्कोर कार्ड CricTrace पर पायें |