आईपीएल 2019 क्वालीफायर -1: मुंबई की 6 विकेट से जीत, सूर्यकुमार ने ठोके 71* रन

आईपीएल 2019 क्वालीफायर -1: आईपीएल 2019 का पहला क्वालीफायर मैच 7 मई को चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया | इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जो की गलत साबित हुआ |

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए | इस दौरान चेन्नई की तरफ से अंबाती रायडू ने 37 गेंदों में नाबाद 42* रनों की पारी खेली वहीं अंत में फिनिशर के तौर पर उतरे महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपनी टीम  के लिए 29 गेंदों में 37* रन जोड़े |

132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी ही खो दिए | रोहित और डी कॉक के आउट होने के बाद सूर्यकुमार ने एक छोर से पारी को संभाला और 54 गेंदों में नाबाद 71* रन बनाए | वहीं उनका साथ देने आये ईशान किशन ने भी विकेट बचाते हुए 31 गेंदों में 28 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया | इस तरह मुंबई ने 18.3 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाकर यह मैच 6 विकेट से जीत लिया |

सूर्यकुमार यादव (मैन ऑफ द मैच / आईपीएल 2019 क्वालीफायर -1) :-

आईपीएल 2019 क्वालीफायर -1 में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन

आईपीएल 2019 क्वालीफायर -1 में मुंबई के धुरंधर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 71* रन  बनाए | इस मैच में उन्होंने मात्र 54 गेंदों का सामना किया जिसमें 10 चौके भी लागाये | इस शानदार प्रदर्शन के कारण ही उन्हेंमें मैन ऑफ  द मैच चुना गया |

ऑरेंज कैप टेबल :-

1 डेविड वार्नर        – 692

2 लोकेश राहुल     – 593

3 आंद्रे रसेल          – 510

4 शिखर धवन       – 503

5 क्विंटन डी कॉक – 500

पर्पल कैप टेबल :-

1 कागिसो रबाडा   – 25

2 इमरान ताहिर    – 23

3 श्रेयस गोपाल     – 20

4 खलील अहमद  – 19

5 मोहम्मद शमी – 19

  Cricket News Hindi: सभी प्रकार की क्रिकेट न्यूज़, आईपीएल और लाइव स्कोर कार्ड CricTrace पर पायें |