आईपीएल 2019 एलिमिनेटर मैच: दिल्ली की 2 विकेट से जीत, ऋषभ पंत ने 21 गेंदों में बनाये 49 रन

आईपीएल 2019 एलिमिनेटर मैच स्कोरकार्ड: आईपीएल 2019 के लीग मैच समाप्त हो चुके है और अब प्ले ऑफ के मुकाबलों का रोमांच अपने चरम पर है | चेन्नई और मुंबई के बीच हुए क्वालीफायर-1 के बाद हाल ही में 8 मई को दिल्ली और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2019 का एलिमिनेटर मैच खेला गया | इस मैच में टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया |

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपना पहला विकेट रिद्धिमान साहा के रूप में 31 रनों पर ही गवां दिया | वहीं उसके बाद मार्टिन गुप्टिल के 36, मनीष पांडे के 30 और केन विलियमसन के 28 रनों की बदौलत हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए |

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने पहले विकेट के लिए 66 रनों की शानदार साझेदारी की | उसके बाद धवन 17 रन बनाकर आउट हो गये | पृथ्वी शॉ के 56 और ऋषभ पंत के 49 रनों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने 19.5 ओवर में  165 रन बनाकर यह मैच 2 विकेट से जीत लिया |

आईपीएल 2019 एलिमिनेटर मैच में ऋषभ पंत बने मैन ऑफ द मैच :- 

इस मैच में ऋषभ पंत ने मात्र 21 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 2 चौके और 5 छक्के लगाते हुए 233.33 की स्ट्राइक रेट से 49 रनों की तूफानी पारी खेली | इस शानदार पारी की बदौलत उन्हें इस मैच में मैन ऑफ द मैच दिया गया |

आइये एक नजर डालते है आईपीएल 2019 एलिमिनेटर मैच तक ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की लिस्ट पर : 

ऑरेंज कैप टेबल :-आईपीएल 2019 एलिमिनेटर मैच तक ऑरेंज कैप टेबल

1 डेविड वार्नर        – 692

2 लोकेश राहुल     – 593

3 आंद्रे रसेल          – 510

4 शिखर धवन       – 503

5 क्विंटन डी कॉक – 500

6 क्रिस गेल           – 490

7 विराट कोहली    – 464

8 श्रेयस अय्यर      – 450

9 ऋषभ पन्त       – 450

10 जॉनी बेयरस्टोन – 445

पर्पल कैप टेबल :-आईपीएल 2019 एलिमिनेटर मैच तक पर्पल कैप टेबल

1 कागिसो रबाडा   – 25

2 इमरान ताहिर    – 23

3 श्रेयस गोपाल     – 20

4 खलील अहमद  – 19

5 मोहम्मद शमी – 19

6  युजवेंद्र चहल  – 18

7 राशिद खान      – 17

8 जसप्रीत बुमराह- 17

9 दीपक चाहर     – 17

10  रविचंद्रन अश्विन – 15

 

  Cricket News Hindi: सभी प्रकार की क्रिकेट न्यूज़, आईपीएल और लाइव स्कोर कार्ड CricTrace पर पायें |